Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

स्वच्छता अभियान कागजों तक सीमित: विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम सभा बहादुरपुर में नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण।

27 Jul 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1785147585050

अजीत मिश्रा (खोजी)

प्रशासन की अनदेखी: विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम सभा बहादुरपुर में स्वच्छता अभियान दम तोड़, कभी भी फूट सकता है बीमारी का बम

  • बजबजाती नालियां और सड़कों पर गंदा पानी: महीनों गांव में नहीं आते सफाई कर्मी, प्रशासन पूरी तरह मौन।
  • महामारी फैलने का मंडराया गंभीर खतरा: डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने की आशंका से सहमे ग्रामीण।
  • लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: जल्द सफाई न होने पर उच्च अधिकारियों से बड़ी शिकायत की दी चेतावनी।

बस्ती: जिले में भले ही शासन-प्रशासन द्वारा गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लाख दावे किए जा रहे हों, लेकिन धरातल पर उन दावों की पोल विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम सभा बहादुरपुर की बजबजाती नालियां और चौतरफा फैली गंदगी खुलकर खोल रही हैं। यहां स्वच्छता अभियान कागजों और विज्ञापनों तक ही सीमित नजर आ रहा है, जबकि हकीकत में पूरा गांव नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।

​सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

​ग्राम सभा में मुख्य नालियों की लंबे समय से कोई साफ-सफाई नहीं हुई है। नतीजतन, नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं और उनका गंदा, बदबूदार पानी सीधा रास्तों और सड़कों पर बह रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। सबसे विडंबना यह है कि यदि कभी सफाई कर्मचारी आते भी हैं, तो वे केवल औपचारिकता निभाते हुए नालियों का कचरा निकालकर वहीं सड़कों पर ही छोड़ देते हैं, जो सूखकर वापस हवा में उड़ता है और लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

​कागजी साबित हो रहे दावे, गायब रहते हैं सफाई कर्मी

​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी महीनों तक गांव का रुख तक नहीं करते हैं। पंचायत राज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांव में चारों तरफ लगे कचरे के ढेर और मच्छरों का प्रकोप इस बात की गवाही दे रहे हैं कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी या महामारी के इंतजार में बैठा है।

​महामारी फैलने का मंडरा रहा गंभीर खतरा

​बजबजाती नालियों और जलभराव के कारण गांव में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियां फैलने का भारी खतरा मंडरा रहा है। गंदे पानी पर पनप रहे मच्छरों की फौज ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे कभी भी कोई भयंकर बीमारी महामारी का रूप ले सकती है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।

​ग्रामीणों की दो टूक चेतावनी

​ग्राम सभा बहादुरपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द गांव की नालियों की पक्की सफाई करवाकर इस गंदगी से निजात नहीं दिलाई गई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में कहा है कि वे इस मामले की शिकायत सीधे उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से करेंगे, ताकि लापरवाह कर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के होने के बाद ही अपनी नींद से जागेगा?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ शिवभक्ति, संस्कार और सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ी कथा
Mahrajganj11 Sep

पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ शिवभक्ति, संस्कार और सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ी कथा

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से शिवमय हुआ ऊँचाहार ! पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
error: Content is protected !!