Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन रवाना किसानों से अधिक से अधिक फसल बीमा कराने की अपील, प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा का प्रभावी माध्यम है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

28 Jul 2026, 04:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 27 जुलाई 2026। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री विजय चौरसिया ने उपस्थित किसानों के साथ हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराएगा तथा फसल बीमा के प्रति जागरूक करेगा।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री विजय चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़, सूखा एवं अन्य प्राकृतिक कारणों से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों में किसानों को योजना की पात्रता, अधिसूचित फसलें, बीमा कराने की प्रक्रिया, अंतिम तिथि, प्रीमियम, दावा प्रक्रिया तथा योजना के अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष औसत से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान खरीफ मौसम की अधिसूचित फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक बीमा कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके और किसानों को नुकसान की भरपाई मिल सके। उन्होंने कहा कि समय पर फसल बीमा कराकर किसान अपनी मेहनत और निवेश को सुरक्षित बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित जानकारीपूर्ण पम्पलेट वितरित किए गए तथा उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी साझा कीं।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रगतिशील किसान तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा कराने का आग्रह किWhatsApp Image 2026 07 27 at 3.03.33 PM या।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम
Indore20 Sep

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प
Ujjain20 Sep

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया
Indore20 Sep

महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व
Sagar20 Sep

सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!