Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वार्ड 17 की सड़क, एप्रोच रोड व जर्जर विद्यालय भवन की समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद ने उपायुक्त से की मुलाकात

28 Jul 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

श्री बंशीधर नगर: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के वार्ड पार्षद ओमप्रकाश चौबे ने गढ़वा के उपायुक्त से मुलाकात कर अपने वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड 17 में एनएचआई (NHI) से सुशील चौबे के घर तक निर्मित पीसीसी सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त हो गई है।IMG 20260728 203329

सड़क के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कनीय अभियंता की लापरवाही के कारण एप्रोच रोड का निर्माण नहीं कराया गया, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने सड़क निर्माण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने तथा इस सड़क से जुड़े आठ गांवों के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान वार्ड पार्षद ने प्राथमिक विद्यालय पाल्हे कला के जर्जर भवन का मुद्दा भी उपायुक्त के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उनका कहना था कि पुराने भवन को तोड़े जाने के बाद अब तक नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
उन्होंने उपायुक्त से विद्यालय का नया भवन शीघ्र बनवाने की मांग करते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उपायुक्त ने दोनों मामलों को जनहित से जुड़ा बताते हुए वार्ड पार्षद को आश्वस्त किया कि सड़क, एप्रोच रोड एवं विद्यालय भवन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!