Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग टीम की कार्यवाही

29 Jul 2026, 10:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 2772011246881446903

FB IMG 8452920823474699684सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के फलस्वरूप सागर जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं CMHO डॉ. देवेश पटेरिया के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मिलावटखोरों पर नकेल कसने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में देवरी एवं राहतगढ़ क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। जांच दल द्वारा देवरी में कार्रवाई करते हुए प्रमुख दुकानों से नमूने लिए गए, गणेश स्वीट्स से: पनीर के नमूने, बीकानेर स्वीट्स से: पेड़ा, पिस्ता बर्फी, कलाकंद, पनीर के नमूने, विनोद किराना से: घी के नमूने लिए। इसी प्रकार राहतगढ़ में नायब तहसीलदार राज शुक्ला के कुशल नेतृत्व में बस स्टैंड राहतगढ़ स्थित ‘महावीर पान सेंटर’ से पनीर और दूध का नमूना एकत्र किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करना नहीं पाया गया है। विभाग द्वारा खाद्य नोटिस जारी किया जा रहा है। जब्त किए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!