Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं से सजेंगे निगम विधालय महापौर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

29 Jul 2026, 10:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

 

IMG 20260729 WA0379कटनी

नगर निगम स्वामित्व के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बुधवार को नगर निगम शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों से शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई।

बैठक के दौरान ए. रविंद्र राव विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज चौधरी, साधुराम विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुमन लता तथा के.सी.एस. उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्या श्रीमती रूप भास्कर सहित सहायक यंत्री श्री आदेश जैन, उपयंत्री सुश्री मोना करेरा एवं श्री शैलेंद्र प्यासी एवं शिक्षक गण बैठक में उपस्थित रहे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं देने का संकल्प

 

IMG 20260729 WA0378 2

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि निगम विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए सभी शिक्षक और अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा विद्यालयों में आवश्यक विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों के समान गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि से बढ़ी उपस्थिति और प्रवेश

 

IMG 20260729 WA0377

बैठक के दौरान प्राचार्यों ने बताया कि निगम द्वारा कराए गए अधोसंरचनात्मक विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के कारण विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और प्रवेश संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी भी निगम स्कूलों में दाखिला लेने में रुचि दिखा रहे है।

प्राचार्यों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैठक में प्राचार्यों ने विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया। इनमें निगम छात्रावास से विद्यालय तक विद्यार्थियों के आवागमन हेतु वाहन, शिफ्टवार चौकीदारों की व्यवस्था,भृत्य की नियुक्ति, रिक्त पदों पर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पदस्थापना तथा आवश्यक शैक्षणिक उपकरण एवं फर्नीचर की मांग शामिल थीं। जिसपर महापौर श्रीमती सूरी ने संबंधित अधिकारियों को मांगों का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

 

IMG 20260729 WA0376

महापौर श्रीमती सूरी ने सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नगर निगम विद्यालयों की प्रतिभाशाली टीम तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का गौरव बढ़ा सकें।

महापौर श्रीमती सूरी ने बैठक के दौरान नगर के अन्य शासकीय स्कूलों में निगम प्रशासन के माध्यम से कराए जा रहे विकास एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शेष स्कूलों के मरम्मत का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि निगम प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर कटनी को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाए।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!