Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमीन पर वर्षों से खरीद विक्री अर्थात रोक सूची से किया गया विमुक्त l

30 Jul 2026, 04:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260730 WA0169

*जमीनों पर वर्षों से खरीद बिक्री अर्थात रोक सूची से किया गया विमुक्त*

*लंबे समय से रोक सूची में पड़े भूमि को रोक से मुक्त किया गया*

*रोक सूची में डाले गए जमीनों के खाता खेसरा की जांच हेतु गठित समिति को तेजी से जांच कराने का दिया निर्देश*

*आज कुल 03 जमीनों को रोक सूची से किया गया विमुक्त*

गया, 30 जुलाई, 2026, जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने बताया कि पुराने समय अर्थात 2012 एवं 2013 के समय से कुछ जमीनों पर खरीद बिक्री पर रोक लगा था, लगी रोक सूची से उनके जमीनों का खाता खेसरा को जांचोपरांत रोक सूची से हटाया गया है। जिला पदाधिकारी ने आज कुल 03 जमीन को रोक सूची से हटाया है।

जिला पदाधिकारी ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी एवं सभी डीसीएलआर को निर्देश दिया है कि अन्य रोक भी जो लगा है, उसका फाइल प्रस्तुत करें ताकि बेवजह आम जनों को कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़े।

*रोक सूची का तात्पर्य है कि :-*

कोई जमीन के संबंध में सूचना प्राप्त होती है कि भू अर्जन में गई है या सरकारी जमीन है या किसी न्यायालय में मामला दायर चल रहा है/ न्यायालय द्वारा उक्त जमीन को खरीद बिक्री पर रोक लगाया है या पूर्व में सरकारी जमीन की सूची अंचल में तैयार की गई हो। उक्त सूची में कोई जमीन है तो उसकी जांच पड़ताल करके यदि वह जमीन वास्तव में रैयती है चाहे भू अर्जन से, सीलिंग से, न्यायालय के वाद से इत्यादि इन सारी चीजों से मुक्त है तो जिला स्तर पर उसकी एक समिति है, जिनमे एडीएम राजस्व, जिला अवर निबंधक, डीसीएलआर एवं संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी इन सभी की एक समिति है उनके माध्यम से जांच करा करके जिस जमीन के निबंध पर रोक लगा हुआ है, अगर यह पाया जाता है की जमीन रैयती है, किसी प्रकार का विवाद/ रोक नहीं है तो उसको रोक सूची से हटा हटाने का प्रस्ताव भेजा जाता है और उसका निबंधन शुरू की जा सकती है।

डीएम ने कहा कि पूर्व से काफी जमीनों पर निबंध पर रोक लगी है, जिसमें बहुत सारे जमीनों पर जांच पड़ताल चल रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि रोक सूची से संबंधित जमीन को जांच पड़ताल तेजी से कराया जाए और जो जमीन वास्तव में रैयत है, हर प्रकार के विवाद से मुक्त है, उसकी निबंध के लिए अनुशंसा किया जाए। विगत महीनों में 135 से अधिक मामलों को रोक सूची से मुक्त किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि आम जनता जो लंबे समय से अपने जमीन की रोक सूची से परेशान हो रहे हैं उसका शीघ्र जांच पड़ताल कर निराकरण करवाये।

*आज कुल 03 जमीनों को रोक सूची से हटाया गया है जिनमें :-*

01. बेलागंज अंचल के प्राणपुर मौजा अंतर्गत रविशंकर सहाय का वर्ष 2012-2013 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

02. चंदौती अंचल के नौगढ़ मौजा अंतर्गत मो अनवर आलम का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

03. चंदौती अंचल के कंडी मौजा अंतर्गत काशी प्रसाद का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!