Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गढ़ाकोटा पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब का विशाल जखीरा जब्त, 4.04 लाख से अधिक की शराब बरामद

30 Jul 2026, 07:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260730 184926सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने अवैध शराब के बड़े भंडारण का खुलासा करते हुए लाखों रुपये की शराब जब्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। थाना गढ़ाकोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गढ़ाकोटा के बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अब्दुल गनी पिता शुभराती खान निवासी बजरंग वार्ड के मकान पर दबिश देकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के एक बंद कमरे से विभिन्न ब्रांडों की देशी एवं विदेशी शराब का भारी मात्रा में अवैध भंडारण मिला। मौके से सागर गोल्ड व्हिस्की, मैक डबल नं. 1, बॉम्बे व्हिस्की, आईबी व्हिस्की, मेजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा लीमाउंट स्ट्रॉन्ग बीयर सहित विभिन्न ब्रांडों की कुल 564.780 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,04,180 है। पुलिस द्वारा समस्त अवैध शराब विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई तथा इसके वितरण नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गढ़ाकोटा निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी, सउनि प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक डाल सिंह, राजेश पाण्डेय, विमलेश भटेले, बसंत मिश्रा तथा आरक्षक रवि पटैल, राहुल राय, थिरवम, प्रवीण, राजदीप तिवारी एवं कौस्तुभ मणि पाठक की उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!