एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में सुनी फरियाद, थाना स्तर पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए थाना छोड़कर पुलिस कार्यालय आने की जरूरत न पड़े।
एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण थाना स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त,जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा
30/07/2026
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत कराया विनिष्टीकरण
30/07/2026
उपायुक्त के निर्देशानुसार 6 विद्यालयों के 156 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण