आगामी पर्वै की तैयारियो में जुटा निगम विधुत व्यवस्थाओ की महापौर ने की समीक्षा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
वर्तमान वर्षा ऋतु एवं आगामी सावन, रक्षाबंधन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम की विद्युत शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर की विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से कहा कि आगामी पर्वों के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक विद्युत सामग्री एवं संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा के दौरान बंद पड़े विद्युत प्वाइंटों को शीघ्र चालू कराने, आवश्यक स्थानों पर विद्युत पोलों में तार खिंचवाने, मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विद्युत व्यवस्था से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा एवं शैलेन्द्र प्यासी सहित विद्युत शाखा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महापौर को विद्युत शाखा द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर महापौर ने नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।