लूट एवं चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, थाना मोतीनगर पुलिस की कार्यवाही

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में थाना मोतीनगर पुलिस ने लूट एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। दिनांक 17 जून 2026 को फरियादी मनीष सोनी निवासी ग्राम रिछावर, थाना सानौधा, द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह सोना-चांदी के फुटकर व्यापार के सिलसिले में बड़ा बाजार सामान खरीदने हेतु ₹35,000 लेकर आया था। शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच गुलाब बाबा मंदिर के पास अचानक एक ऑटो एवं मोटरसाइकिल से आए आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, चाकू से हमला कर घायल किया तथा उसकी जेब में रखे ₹35,000 नगद एवं आधार कार्ड की फोटोप्रति लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 666/2026 अंतर्गत धारा 296(ए), 115(2), 118(2), 310(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान थाना मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के तीन आरोपियों ओम कोरी, निखिल बंसल एवं नीलेश बंसल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया था। जबकि घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपी सोनू बच्चा उर्फ राज बाल्मीकि लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई तलाश एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से फरार आरोपी सोनू बच्चा उर्फ राज बाल्मीकि (उम्र 19 वर्ष), निवासी संत कबीर वार्ड, सागर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक विमल परस्ते, प्रधान आरक्षक दीपक, प्रधान आरक्षक दिनेश, प्रधान आरक्षक सुनील, आरक्षक सत्येन्द्र एवं आरक्षक अनुराग की सराहनीय भूमिका रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



