लूट एवं मार पीट के मामले में चार आरोपी गिरफतार

कटनी
रंगनाथनगर थाना पुलिस ने लूट और मारपीट के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, एक एम्बुलेंस और लूटी गई नगदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी राजेन्द्र कोल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुराने विवाद के चलते बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल उसे बुलेट मोटरसाइकिल से बरगवां स्थित मछली मार्केट ले गया। वहां पहले से मौजूद शुभम पटेल, शक्ति सोनी और बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव ने उसे जबरन एम्बुलेंस में बैठाकर गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर डंडों और हाथ-मुक्कों से पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वन प्लस मोबाइल फोन और नगदी लूट ली। घायल होने के कारण पीड़ित अस्पताल में भर्ती रहा और स्वस्थ होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर रंगनाथनगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति सोनी, शुभम पटेल, बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल और बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (MP 21 ZB 2808), एम्बुलेंस (MP 21 ZG 6349) तथा ₹700 नगद बरामद किए हैं। प्रकरण के सफल निराकरण में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक अरूणपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, अजय तिवारी, प्रमोद सिंह, महेन्द्र दुबे, असंत सिंह, रामनरेश शुक्ला तथा आरक्षक संतोष यादव, रमजान एवं संदीप की सराहनीय भूमिका रही
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



