A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रस संगमम,एक भारत, अनेक परंपराए नाम से नई पहल

FB IMG 6676471089738012186सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * महाकाल की नगरी उज्जैन में अब श्रद्धालुओं को दर्शन के साथ देश की विविध पाक-संस्कृतियों का भी अनुभव मिलेगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने ‘ रस संगमम् – एक भारत, अनेक परंपराएं’ नाम से नई पहल शुरू की है। इसके तहत मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र में हर मंगलवार और शुक्रवार दक्षिण भारतीय पारंपरिक प्रसाद परोसा जाएगा, जबकि सप्ताह के शेष दिनों में श्रद्धालुओं को नियमित प्रसादी के रूप में सीजनल सब्जी, दाल, चावल, रोटी और एक मीठा व्यंजन उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति का कहना है कि भारत की पहचान केवल उसकी भाषाओं, वेशभूषा और परंपराओं से ही नहीं, बल्कि उसकी समृद्ध पाक-संस्कृति से भी है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को अब महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अलग-अलग भारतीय व्यंजनों का स्वाद प्रसाद के रूप में मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य भोजन के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को मजबूत करना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!