*एसडीएम ने रजिस्ट्री कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख और ऑनलाइन स्टांप भुगतान व्यवस्था परखी* राठ (हमीरपुर)। उपजिलाधिकारी चित्रा निर्वाल ने बुधवार को तहसील परिसर स्थित उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैनामों से संबंधित अभिलेखों एवं स्टांप शुल्क भुगतान प्रक्रिया की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विशेष रूप से 20 हजार रुपये से अधिक स्टांप शुल्क वाले बैनामों का परीक्षण किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




