माय भारत पोर्टल पर लें नशा मुक्त युवा संकल्प
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धार, ( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)30 जुलाई 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) पोर्टल के माध्यम से युवाओं को “नशा मुक्त भारत” अभियान से जोड़ने के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। इसके तहत जिले के युवाओं से पोर्टल पर जाकर नशा मुक्त युवा संकल्प लेने, ई-प्रमाणपत्र प्राप्त करने और समाज को जागरूक करने की अपील की गई है।
जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने धार जिले के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश और जिले के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना बेहद जरूरी है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी तभी सशक्त होगी जब हमारी युवा पीढ़ी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगी। उन्होंने बताया कि ‘माय भारत’ पोर्टल पर जाकर कोई भी युवा आसानी से नशा मुक्ति की शपथ ले सकता है और तुरंत अपना ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकता है। यह अभियान ‘Gen-Z Against Addiction’ (नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत) के संकल्प के साथ संचालित किया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी ने धार जिले के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, युवाओं और छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल खुद यह संकल्प लें, बल्कि अपने आसपास के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें और उन्हें भी इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें
।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मझगवां ओपन स्थित वेयरहाउस में शासकीय धान के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वेयरहाउस…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।