सिंगरौली: हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल बंधौरा चौकी पुलिस की कार्रवाई, वारदात के बाद से चल रहे थे फरार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल बंधौरा चौकी पुलिस की कार्रवाई, वारदात के बाद से चल रहे थे फरार।
लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से किया था घायल।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली। माड़ा थाना अंतर्गत बंधौरा चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल पचौर भेज दिया। यह कार्रवाई एसपी सियाज केएम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी बंधौरा उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
पुलिस के अनुसार 7 जून को रमाकर शाह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कर्सुआराजा कनपुरा टोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रामनरेश शाह, रविंद्र शाह, राममिलन शाह और रामजनम शाह ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। हमले में जगसेन शाह को गंभीर चोटें आईं।
चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। पुलिस ने 29 जुलाई को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठियां बरामद कर जब्त कीं। 30 जुलाई को सभी आरोपियों को बैढ़न न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।