A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को चौक पुलिस ने लौटाए ₹2,960, पहले भी वापस कराए थे ₹19,049/

FB IMG 1785569865421

चौक/महराजगंज

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को चौक पुलिस ने लौटाए ₹2,960, पहले भी वापस कराए थे ₹19,049/

महराजगंज। साइबर ठगी के मामले में थाना चौक पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 2,960 रुपये वापस करा दिए। इसी मामले में पुलिस इससे पहले भी पीड़ित को 19,049 रुपये वापस करा चुकी है।

जानकारी के अनुसार पिपरा सोनाडी निवासी कमलेश कुमार पटेल के साथ 14 मार्च 2026 को ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने घटना के बाद तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद थाना चौक साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद 1 अगस्त 2026 को पीड़ित के खाते में 2,960 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।

पुलिस के मुताबिक, इसी प्रकरण में पूर्व में भी 19,049 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए जा चुके हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही cybercrime.gov.in पर शिकायत करने या नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!