Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार।

01 Aug 2026, 04:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी विभिन्न एनडीपीएस प्रकरणों में पैरोल से फरार चल रहे थे, जबकि तीसरे आरोपी के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट एवं वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।

  1. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 30 जुलाई को थाना इंचार्ज बड़ीसादड़ी उपनिरीक्षक बाबूलाल मय जाप्ता सर्कल गश्त एवं नाकाबंदी पर थे। इस

    IMG 20260801 132421दौरान सरथला तिराहे पर निकुंभ की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक कार को सरथला गांव की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन आगे लगाकर कार को रुकवा लिया।

    पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोगाराम पुत्र हीराराम कलवानिया जाट उम्र 32 साल निवासी खार की बेरी, आडेल थाना सदर बाड़मेर, आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हीराराम पुत्र सताराम जाणी जाट उम्र 29 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुम्माराम पुत्र रूपाराम भांबु जाट उम्र 32 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में बने गुप्त खाने (स्कीम) से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अवैध अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
    पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अवैध अफीम की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!