Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्युत पोलों से सुरक्षा को लेकर वार्ड 9 की पार्षद ने विधायक को सोपा ज्ञापन|

01 Aug 2026, 05:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260801 WA0153जावरा— नगर में लगातार विद्युत पोलों से हो रही दुर्घटनाओं और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद श्रीमती जानीबाई धाकड़ के पुत्र तथा पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया ने लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।

IMG 20260801 WA0147ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर के कई क्षेत्रों में पुराने एवं जर्जर विद्युत पोल आज भी लगे हुए हैं। कई स्थानों पर नए पोल लगाए जाने के बाद भी पुराने पोल नहीं हटाए गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। कई विद्युत पोलों में करंट प्रवाहित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जो आम नागरिकों, बच्चों एवं मवेशियों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।

हाल के दिनों में नगर में करंट लगने से गौवंश की मृत्यु, एक बछड़े की मौत तथा मामू शाह दरगाह गेट के पास 14 वर्षीय बालक के गंभीर रूप से घायल होने जैसी घटनाएँ पूरे शहर के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाएँ भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

IMG 20260801 WA0151पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि नगर के सभी विद्युत पोलों का तकनीकी निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच कराई जाए, जर्जर एवं खतरनाक पोलों को तत्काल हटाया जाए, खुले तारों एवं ढीले विद्युत कनेक्शनों को सुरक्षित किया जाए तथा नगर की सभी कॉलोनियों में मीटर एवं विद्युत केबलों की उचित एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है और थोड़ी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियाँ छीन सकती है। इसलिए विद्युत विभाग को पूरी गंभीरता के साथ समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि न हो और नगरवासियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती जानीबाई धाकड़ के प्रतिनिधि दशरथ कसानिया ने लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय से अनुरोध किया कि वे मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं, जिससे जावरा नगर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित विद्युत व्यवस्था स्थापित हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!