
अमित पाटीदार/सारंगी
आज आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति में एक भावुक एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे दो कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति दी गई।

संस्था में प्रबंधक के पद पर कार्यरत मनोहर वर्मा को एक ही स्थान पर रहकर अपने जीवन के पूरे 40 वर्षों की सेवा पूर्ण की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाया, जिसके लिए उन्हें विभाग द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर जिला सहकारिता बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत राजेंद्र सेन जी को भी सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों ही सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को याद किया।
विदाई समारोह में सहकर्मियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुकता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।
दोनों ही कर्मचारियों की सेवाओं को संस्था ने अमूल्य बताते हुए उनके समर्पण को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।




