महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चित्तौड़गढ़। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर राजस्थान पुलिस के “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से आईपीएस श्रीमती उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, विभिन्न थाना पुलिस, साइबर थाना, यातायात पुलिस एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया, शास्त्री नगर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची।
इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं के सम्मान से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
रैली के बाद सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन सहायता सेवाओं एवं महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी।
आईपीएस श्रीमती उषा यादव ने विद्यार्थियों से महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी मनीष शर्मा सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।