Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आसपास नाली निकासी व्यवस्था का निरीक्षण, अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश।

02 Aug 2026, 09:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260802 095238
Oplus_131072

सिंगरौली: जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आसपास नाली निकासी व्यवस्था का निरीक्षण, अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश।

सिंगरौली। जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर एवं आसपास के शासकीय कार्यालयों के पास समुचित नाली निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान आए दिन जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस समस्या की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष शाह तथा एसडीओ इंजीनियर ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य तो कराया गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण अधूरा होने के कारण वर्षा का पानी सुचारु रूप से नहीं निकल पा रहा है, जिससे जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर और आसपास के शासकीय कार्यालयों के समीप जलभराव की समस्या बनी रहती है।

नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को अधूरा नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण पूर्ण होते ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

वार्ड पार्षद ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया गया है और जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कराकर लोगों को राहत दिलाई जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!