Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गृह निर्माण मंडल कालोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास एवं विस्तार – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

03 Aug 2026, 10:41 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 5890043118117391917

IMG 20260803 082432सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी सागर शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त होगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा हितग्राहियों को किफायती दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कम कीमत पर विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवार भी अपने सपनों का घर बना सकें।धर्मश्री कॉलोनी स्थित संविधान चौक के समीप आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री राजपूत ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन ने की। मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। निवेश को बढ़ावा देने, अधोसंरचना के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के विकास तथा बेहतर शहरी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। गृह निर्माण मंडल की यह परियोजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल जनहितकारी आवासीय योजनाओं को नई गति मिल रही है। आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऐसी आधुनिक कॉलोनियां विकसित होंगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम जैन ने बताया कि मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी 14.27 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। इस योजना को ₹48.37 करोड़ (4837.55 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति तथा ₹35.78 करोड़ (3578.01 लाख रुपये) की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 18 माह में सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आधुनिक कॉलोनी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 167 आवासीय भवन निर्मित किए जाएंगे, जिनमें 49 एमआईजी-ए, 54 एमआईजी-बी, 31 एलआईजी-ए तथा 33 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के मकान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 94 विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 11 एमआईजी-ए, 33 एमआईजी-बी, 25 एलआईजी-ए तथा 25 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के प्लॉट होंगे। उन्होंने कहा कि इन मकानों और प्लॉटों की कीमतें आम नागरिकों की पहुंच के अनुरूप रखी गई हैं। ओम जैन ने कहा कि यदि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है तो भविष्य में वहां भी इसी प्रकार की आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम को शयाम तिवारी ने भी संबोधित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!