Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

30 Sep 2026, 06:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ नगर ऊंटारी। गढ़वा पुलिस द्वारा स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र स्थित टीडीएम महाविद्यालय, नगर ऊंटारी में थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के बीच एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।FB IMG 1790770892421कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के कानूनी एवं शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस ने बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने तथा इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। वहीं डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वास से जुड़ी कुप्रथाओं के खिलाफ मौजूद कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किसी महिला को प्रताड़ित करने अथवा उसके साथ हिंसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।FB IMG 1790770894340जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करने की सलाह दी गई।FB IMG 1790770896125इसके अलावा पुलिस ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के तौर-तरीकों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।FB IMG 1790770900225पुलिस पदाधिकारी ने बैंक खाता फ्रीज होने की स्थिति में MRM एवं GRM की भूमिका तथा न्यायालय के माध्यम से ठगी की राशि वापस प्राप्त करने की विधिक प्रक्रिया के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

#JharkhandPolice #igpalamu #digpalamu #dcgarhwa

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने चार आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर
Sagar30 Sep

आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने चार आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने…

पूरी खबर पढ़ें →
CMHO कार्यालय में फाइलों के बीच कुतिया ने दिए 6 पिल्लों को जन्म,24 घंटे बाद भी नहीं हटे कुतिया और उसके बच्चे, दफ्तर की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, कलेक्टर ने CMHO को लगाई फटकार
ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 9 ਤੋਂ 5ਤੱਕ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ
Faridkot30 Sep

ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 9 ਤੋਂ 5ਤੱਕ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ

ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਟ ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਅਤੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਹਰੀ ਮਰੀਜ਼ ਸੇਵਾਵਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਤੋਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali30 Sep

साइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर

साइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर को पाली, 30 सितम्बर। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!