Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाएंगे हौसला अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पाली निर्वाचन क्षेत्र में होंगे विशेष कार्यक्रम, स्वीप गतिविधियों से दिया जाएगा मतदाता

30 Sep 2026, 06:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाएंगे हौसला
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पाली निर्वाचन क्षेत्र में होंगे विशेष कार्यक्रम, स्वीप गतिविधियों से दिया जाएगा मतदाता जागरूकता का संदेश

पाली 30 सितम्बर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को पाली निर्वाचन क्षेत्र में 100 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रमों में शतायु मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके लोकतांत्रिक योगदान एवं मतदान के प्रति जागरूकता को सम्मानित किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि शतायु मतदाताओं के सम्मान समारोह को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ मतदाताओं के सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सुपरवाइजर, ग्राम पटवारी, स्थानीय शिक्षक, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।
स्वीप गतिविधियों के माध्यम से देंगे जागरूकता का संदेश -कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी तथा मतदाता के अधिकार एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाएगा। निर्वाचन विभाग का प्रयास रहेगा कि शतायु मतदाताओं के सम्मान के साथ नई पीढ़ी को भी लोकतंत्र एवं मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश मिले।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 9 ਤੋਂ 5ਤੱਕ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ
Faridkot30 Sep

ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 9 ਤੋਂ 5ਤੱਕ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ

ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਟ ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਅਤੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਹਰੀ ਮਰੀਜ਼ ਸੇਵਾਵਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਤੋਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali30 Sep

साइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर

साइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर को पाली, 30 सितम्बर। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जानी तकनीकी शिक्षा की संभावनाएं सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Agar-Malwa30 Sep

विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जानी तकनीकी शिक्षा की संभावनाएं सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पांच शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर-मालवा…

पूरी खबर पढ़ें →
वोट चोरी के नारों से गूंजा आगर, कांग्रेस ने फूंका CEC का पुतला अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Agar-Malwa30 Sep

वोट चोरी के नारों से गूंजा आगर, कांग्रेस ने फूंका CEC का पुतला अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। निर्वाचन प्रक्रिया, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को आगर में कांग्रेस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!