विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जानी तकनीकी शिक्षा की संभावनाएं सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पांच शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर-मालवा का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देना रहा।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आगर-मालवा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानड़, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल माकड़ौन, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ागांव और शासकीय हाई स्कूल भयाना के विद्यार्थी भ्रमण में शामिल हुए। कॉलेज पहुंचने पर विद्यार्थियों को यहां संचालित कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं की जानकारी दी गई।
अलग-अलग ब्रांच में रोजगार की संभावनाएं बताईं
काउंसलर अंकित गौड़, अचिन मदान, राजेश चौहान, रीना राजावत, दीपिका परमार, अदिति गुप्ता एवं डॉ. हर्षा चौहान ने विद्यार्थियों को विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में अध्ययन और रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। कंप्यूटर साइंस में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मैकेनिकल में औद्योगिक क्षेत्र, सिविल में निर्माण क्षेत्र तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन में आधुनिक तकनीक, सौर और पवन ऊर्जा से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई।
प्राचार्य ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हितेंद्र सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने भविष्य और करियर से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की व्यावहारिक जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
पत्रकार सुरेश चौहान जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
8349666200
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
*नेपालगंज में 808 ग्राम स्मैक के साथ तीन भारतीय युवक गिरफ्तार* *नेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतीय न0…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਟ ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਅਤੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਹਰੀ ਮਰੀਜ਼ ਸੇਵਾਵਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਤੋਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसाइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर को पाली, 30 सितम्बर। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशतायु मतदाताओं का होगा सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाएंगे हौसला अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पाली निर्वाचन क्षेत्र में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। निर्वाचन प्रक्रिया, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को आगर में कांग्रेस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।