Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

CMHO कार्यालय में फाइलों के बीच कुतिया ने दिए 6 पिल्लों को जन्म,24 घंटे बाद भी नहीं हटे कुतिया और उसके बच्चे, दफ्तर की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, कलेक्टर ने CMHO को लगाई फटकार

30 Sep 2026, 06:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
CMHO कार्यालय में फाइलों के बीच कुतिया ने दिए 6 पिल्लों को जन्म,24 घंटे बाद भी नहीं हटे कुतिया और उसके बच्चे, दफ्तर की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, कलेक्टर ने CMHO को लगाई फटकार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में व्यवस्थाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आवारा कुतिया ने कार्यालय के अंदर अलमारियों और फाइलों के बीच करीब आधा दर्जन पिल्लों को जन्म दे दिया।

बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद करीब 24 से 36 घंटे तक कुतिया और उसके पिल्ले उसी जगह पर मौजूद रहे। मामला सामने आने के बाद भी कार्यालय में तत्काल सफाई और व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कार्यालय परिसर में गंदगी और बिखरी फाइलों के बीच कुतिया के प्रसव की तस्वीरें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा शुरू हो गई। बताया गया कि एक कुतिया प्रसव के लिए कार्यालय के एक खाली केबिन में पहुंच गई।

यहां अलमारियों के पास फाइलें और दस्तावेज रखे हुए थे। इसी स्थान पर उसने करीब छह पिल्लों को जन्म दिया।

सोमवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो केबिन में फाइलों के बीच पिल्ले नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय के अंदर आवारा जानवर के पहुंचने और प्रसव करने के बावजूद तत्काल व्यवस्था नहीं सुधारी गई।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद भी काफी समय तक कुतिया और उसके पिल्ले वहीं मौजूद रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने CMHO को कार्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर फटकार भी लगाई। साथ ही कार्यालय में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

CMHO कार्यालय जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े प्रशासनिक काम संचालित होते हैं।

ऐसे कार्यालय में आवारा कुतिया का अंदर पहुंचकर फाइलों के बीच प्रसव करना सुरक्षा, साफ-सफाई और रिकॉर्ड के रखरखाव पर सवाल खड़े करता है। यह पहला मामला नहीं है जब छतरपुर के स्वास्थ्य संस्थानों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी सामने आई हो।

कुछ दिन पहले लवकुशनगर के अस्पताल में एक आवारा कुत्ता बेड पर आराम करता हुआ नजर आया था। अब CMHO कार्यालय में कुतिया द्वारा पिल्लों को जन्म देने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्वभाविक है कि कार्यालय में रखी जरूरी फाइलों और दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचा होगा। किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल यह जांच का विषय है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 9 ਤੋਂ 5ਤੱਕ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ
Faridkot30 Sep

ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 9 ਤੋਂ 5ਤੱਕ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ

ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਟ ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਅਤੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਹਰੀ ਮਰੀਜ਼ ਸੇਵਾਵਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਤੋਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali30 Sep

साइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर

साइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर को पाली, 30 सितम्बर। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जानी तकनीकी शिक्षा की संभावनाएं सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Agar-Malwa30 Sep

विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जानी तकनीकी शिक्षा की संभावनाएं सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पांच शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर-मालवा…

पूरी खबर पढ़ें →
वोट चोरी के नारों से गूंजा आगर, कांग्रेस ने फूंका CEC का पुतला अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Agar-Malwa30 Sep

वोट चोरी के नारों से गूंजा आगर, कांग्रेस ने फूंका CEC का पुतला अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। निर्वाचन प्रक्रिया, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को आगर में कांग्रेस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!