वोट चोरी के नारों से गूंजा आगर, कांग्रेस ने फूंका CEC का पुतला अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। निर्वाचन प्रक्रिया, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को आगर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छावनी नाका स्थित अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स में धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘वोट चोरी’ सहित विभिन्न नारों के साथ निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध जताया गया। कांग्रेस ने SIR और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे के साथ SIR तथा मतदाता सूचियों में हुए परिवर्तनों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के बदलाव की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। पार्टी ने निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता, निष्पक्षता और जनविश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी की।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन देशभर में SIR और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर पार्टी द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी का हिस्सा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
*नेपालगंज में 808 ग्राम स्मैक के साथ तीन भारतीय युवक गिरफ्तार* *नेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतीय न0…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਟ ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਅਤੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਹਰੀ ਮਰੀਜ਼ ਸੇਵਾਵਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਤੋਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसाइबर सुरक्षित राजस्थान के तहत पेंशन शिविर 1 अक्टूबर को पाली, 30 सितम्बर। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशतायु मतदाताओं का होगा सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाएंगे हौसला अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पाली निर्वाचन क्षेत्र में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पांच शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर-मालवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।