A2Z सभी खबर सभी जिले की
पुल टूटा तो ग्रामीण आए आगे, आवागमन के लिए पाइप से बनाया अस्थायी रास्ता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवरी विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेरखेरी कला में कोप्रा नदी पर बना पुल टूट जाने से स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों का प्रतिदिन स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम के जागरूक ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर एक सराहनीय पहल की। नल-जल योजना के तहत नदी में बह गई पाइपलाइन को बाहर निकालकर उससे अस्थायी रूप से नदी पार करने की व्यवस्था बनाई गई, ताकि छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक अस्थायी व्यवस्था है। बरसात के मौसम में खतरा बना रहता है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई है कि कोप्रा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का शीघ्र निर्माण या मरम्मत कराई जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, लेकिन स्थायी समाधान केवल पुल के शीघ्र निर्माण से ही संभव है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।