A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस सिकंदरा राव में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ß
हाथरस सिकंद्राराऊ-श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार रात्रि उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार पाठक ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात संचालन, कांवड़ियों की सुरक्षा तथा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी, प्रभावी पेट्रोलिंग एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भी अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हुए अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को कांवड़ मार्ग पर सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे हुए हैं।
क्षेत्राधिकारी अमित कुमार पाठक ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीमें 24 घंटे सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।