Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस। सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव उधैना में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

03 Aug 2026, 04:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

Screenshot 20260803 134444 Galleryहाथरस। सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव उधैना में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे नौ माह के शिशु की भी जान चली गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Screenshot 20260803 134351 Gallery

जानकारी के अनुसार, मृतका 35 वर्षीय सोनिया की शादी वर्ष 2018 में गांव उधैना निवासी किशन कुमार से हुई थी। किशन कुमार खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोनिया मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। दंपति का एक बच्चा पहले से है और सोनिया दूसरी बार गर्भवती थी। गर्भावस्था का नौवां महीना चल रहा था।

Screenshot 20260803 160859 Gallery

बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सादाबाद ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे हाथरस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यककानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!