A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

युवक ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या

पलेरा। टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के टोरिया गांव में रविवार को एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। मृतक की पहचान दिनेश रजक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पलेरा पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच गंभीरता कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!