कटरा क्षेत्र का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, अतिक्रमणकारियो पर कराई सख्त कार्यवाही

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने तीनबत्ती कटरा होते हुए विजय टॉकीज तिराहा, नगर निगम टपरा मार्केट आदि का निरीक्षण किया और कटरा क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलाने वाले अतिक्रमणकारीयों पर समक्ष में खड़े होकर सामग्री जब्ती की सख्त कार्यवाही कराई। उन्होंने कटरा व्यवसायिक क्षेत्र में पक्की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर विक्रय सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वालों के कपड़ा स्टैंड, तखत, फल क्रेट, स्टैंड आदि जब्त करायें। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की निगम टपरा मार्केट में दुकानदारों से शपथ पत्र बनवाएं सभी अपनी दुकान गली को स्वच्छ रखेंगे। जो भी दुकानदार गंदगी फैलाते हैं या जिनकी दुकान के आस पास गंदगी, खाली रेपर, पेकिंग मटेरियल आदि कचड़ा डला मिले तो तत्काल चालानी कार्यवाही करें। और बार बार यदि यह दोहराया जाये तो उक्त दुकानदार का आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही करें। निगमायुक्त ने दुकानदारों सहित रेहड़ी ठेला व्यापारियों को समझाईस देते हुए कहा की शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। सागर शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधायें प्रदान करना निगम प्रशासन के साथ ही आपकी भी जिम्मेदारी है। आप दुकानदारों के ग्राहक शहर के नागरिक हैं उनकी सुविधा को अतिक्रमण कर असुविधा में न बदलें। उन्होंने कहा की आप अपने प्रतिष्ठान में झाडू लगाते ही हैं यदि कोशिश करेंगे तो दुकान के आसपास भी सफाई रखी जा सकेगी। उन्होंने दुकानदारों से कहा की दुकान के बाहर सामग्री रखकर प्रर्दशन न करें। फुटपाथ नागरिकों के आने जाने हेतु उपलब्ध रहें उनकी सुविधा को बाधित न करें। निगमायुक्त ने निगम के इंजीनियर्स को निर्देशित कर कहा की कटरा बाजार के सभी भवनों की बिल्डिंग परमिशन चैक करें। जिन बिल्डिंगों की आवसीय भवन अनुज्ञा नक्शा आदि पास है और उनमें व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित हैं या किसी भी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा है ऐसे भवन स्वामियों पर वैधानिक कार्यवाही करें। कटरा बाजार का औचक निरीक्षण किये जाने के दौरान अतिक्रमण पाये जाने और साफ-सफाई में दुरुस्ती न पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए निगमायुक्त ने कटरा क्षेत्र के जिम्मेदार निगमकर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा की यह आपकी जिम्मेदारी है की शहर पूरी तरह व्यवस्थित साफ स्वच्छ और सुंदर रहे। सभी निगमकर्मी प्रतिब्धता से कार्य करें आगे से लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





