A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना महिला पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी 

FB IMG 1785767249602

महराजगंज।

थाना महिला पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना महिला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सतर्क नागरिक बनने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!