Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय, महराजगंज में कन्या जन्मोत्सव का किया गया आयोजन

03 Aug 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1785772452551 FB IMG 1785772435602

महराजगंज।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव

महराजगंज। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय, महराजगंज में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा बालिका कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नवजात बेटियों के साथ केक काटकर उनके जन्म का उत्सव मनाया। इस अवसर पर 30 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं मिष्ठान वितरित कर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी गईं।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से संवाद करते हुए नवजात शिशुओं के नियमित टीकाकरण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता एवं लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास के लिए परिवार और समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री क्षमानाथ राय ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जनपद में प्रत्येक माह प्रथम एवं तृतीय सोमवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने पात्र परिवारों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के मिशन कोऑर्डिनेटर एवं जेंडर स्पेशलिस्ट, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर, विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!