Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग की समीक्षा की 

03 Aug 2026, 09:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1785772692617 1

महराजगंज।।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग की समीक्षा की
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों विभागों की कार्यप्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग के अधिकारियों से अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। दोनों विभागों के अधिकारियों ने अवगत कराया कि अस्पतालों में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि योगाभ्यास के लिए लोकप्रिय एवं सार्वजनिक स्थलों का चयन करते हुए नियमित योग सत्र आयोजित किए जाएं। उन्होंने योग सत्र का आयोजन प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के मध्य कराने तथा योगाभ्यास कार्यक्रमों का आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत क्रीड़ा स्थलों एवं सार्वजनिक पार्कों में योग शिविरों का आयोजन कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति भारतीय चिकित्सा परंपरा की महत्वपूर्ण पहचान है। उन्होंने आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा इन्हें अधिक से अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आयुष चिकित्सकों को अपने एमओआईसी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित कर आमजन को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के संबंध में जागरूक किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!