प्रथम सोमवारी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, उपायुक्त व एसपी ने किया उद्घाटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा श्री बंशीधर नगर श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर श्री बंशीधर नगर स्थित प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी तथा उपाध्यक्ष संध्या देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
उद्घाटन के बाद राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू), कोषाध्यक्ष शुभम प्रकाश (गट्टू) एवं उपसचिव लव कुमार ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और विधायक का बुके, चुनरी तथा राजा पहाड़ी शिव मंदिर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक एवं गोविंद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पूजा के उपरांत भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित किया गया तथा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर ने उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं विधायक अनंत प्रताप देव को मंदिर के समग्र विकास से संबंधित मांगपत्र सौंपा।
मांगपत्र में मंदिर परिसर के सौंदर्याकरण, मुख्य सड़क से मंदिर तक दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने, आकर्षक बागवानी विकसित करने, राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने, एल्यूमिनियम रेलिंग एवं गार्डवाल निर्माण, आधुनिक पार्क विकसित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस अवसर पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार नगर, मंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी अशोक सेठ, सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार (मंटू), विद्या भास्कर, धीरज कुमार, अभय कुमार (मिंटू), सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…
पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਮਿਤੀ 20-9-26 ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀਆਂ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਸੀਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤੋਂ ਸੰਦੀਪ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਘਰ ਆਸ਼ਰਮ ਤੋਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूज्य श्री दादा गुरु जी का सागर आगमन…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंबई हायकोर्ट,नागपुर बेंच की ओरसे, विधी साक्षरता अभियान के राष्ट्रीय आयोजन मे बि.एस.ए.-२३ के साथ ई- इव्हीडंस का…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…
पूरी खबर पढ़ें →
66 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव की जिम्मेदारी;…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।