धुरकी को मिली विकास की दो बड़ी सौगात, विधायक अनंत प्रताप देव ने ₹73 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा धुरकी। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने मंगलवार को धुरकी प्रखंड में लगभग 73 लाख रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पहली योजना के तहत केतमा गांव स्थित मां सत्य याही मंदिर तक पहुंच पथ एवं चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह कार्य आबाद निधि से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं दूसरी योजना के तहत 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 53 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा।
शिलान्यास के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि उनकी सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज धरातल पर उतर चुका है और राज्य की लाखों महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।
उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस भरोसे पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या पर उनकी नजर है और उसके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, जीतन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, शैलेश यादव, साहेब राम, कृष्ण सिंह, साबिर अंसारी, रामप्रवेश राम, नरेश यादव, धीरेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी जनार्दन रावत अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल के कथित…
पूरी खबर पढ़ें →
*धनबाद :* छाताबाद फुटबॉल मैदान, मस्जिद रोड और खुशबू मोहल्ला में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।