Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:   नगर निगम आयुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की वृक्षारोपण, हर घर तिरंगा अभियान, पीएम स्वनिधि, सीएम हेल्पलाइन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर दिए आवश्यक निर्देश।

04 Aug 2026, 08:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260803 220455
Oplus_131072

 

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली:   नगर निगम आयुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की वृक्षारोपण, हर घर तिरंगा अभियान, पीएम स्वनिधि, सीएम हेल्पलाइन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर दिए आवश्यक निर्देश।

सिंगरौली : । नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निगम कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।बैठक में आयुक्त ने वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए तथा रोपे गए पौधों की जानकारी समय पर संबंधित पोर्टल पर दर्ज की जाए। उन्होंने पौधों के नियमित संरक्षण एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम पौधे जीवित रह सकें और अभियान के उद्देश्य सफल हों।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने 50 एवं 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के जवाब लंबित नहीं रहने चाहिए तथा सभी प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।नगर क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से आयुक्त ने सभी वार्डों में नियमित रूप से जल नमूने लेकर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने को कहा। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर उनके प्रकरण शीघ्र तैयार करते हुए बैंकों को प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!