
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सावन के पावन महीने के प्रारम्भ और सावन के पहले सोमवार को लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इस शुभ अवसर पर गंगा आरती के सांस्कृतिक आयोजन में पुण्यलाभ लेने के लिए श्रद्धालु नागरिकगण अपने परिजनों सहित झील किनारे चकराघाट पर पहुँचे। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और युवा सभी का समागम विट्ठल मंदिर घाट पर देखने मिला। बुजुर्ग और पुरुष अपने नन्हें बच्चों को कंधो पर बिठाएं तो महिलाएं गोदी में उठाये श्रद्धा भक्ति भाव से गंगा आरती में शामिल दिखीं। इस आध्यात्मिक सांस्कृतिक आयोजन में पुजारीजन द्वारा किये गए वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ स्थानीय नागरिकों ने मुख्य यजमान बनकर पूजन किया और धर्मलाभ लिया। निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा स्वच्छता जागरूकता हेतु यह नवाचार गंगा आरती का प्रति सोमवार होने वाला सांस्कृतिक आयोजन नागरिकों में धार्मिक आध्यात्मिक चेतना के साथ ही शहर की स्वच्छता सुंदरता के प्रति जागृति भी बढ़ा रहा है। इस आयोजन को देखने के लिए दूर दूर से लोग लाखा बंजारा झील पहुंच रहे हैं और आरती में शामिल होने के साथ ही झील की सुंदरता और यहां के प्राचीन मंदिरों से जुड़ रहे हैं। गंगा आरती के सांस्कृतिक आयोजन से लाखा बंजारा झील धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रही है। नागरिक झील और जल स्रोतों को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने में सहयोगी बन रहे हैं। झील में नौकायन सहित घाटों की सुंदरता और आकर्षक लाइटिंग सभी को आकर्षित करती है। गंगा आरती नागरिकों को झील से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



