A2Z सभी खबर सभी जिले की
निर्माणाधीन पुलिया का डीएम ने किया निरीक्षण
गुणवत्ता और जल्द आवागमन के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिया की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। डीएम ने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने पुलिया के एप्रोच मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कराकर आवागमन शुरू कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सड़क पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।


निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता कमल किशोर, जेई लाल चंद पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





