A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिद्धार्थनगर के दो प्रमुख स्टेट हाईवे शासन को भेजी गई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले के दो प्रमुख स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बेंवा-देबरुआ मार्ग और बांसी-इटवा-बिस्कोहर मार्ग को मौजूदा 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने के लिए ₹443 करोड़ की परियोजना शासन को भेज दी है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।


परियोजना के तहत 42 किलोमीटर लंबे बेंवा-देबरुआ स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण पर ₹193 करोड़, जबकि 47 किलोमीटर लंबे बांसी-इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर ₹250 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
ये दोनों सड़कें जिले की प्रमुख लाइफलाइन मानी जाती हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और नेपाल सीमा की ओर जाने वाला बड़ा यातायात भी इन्हीं सड़कों से संचालित होता है। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण बेंवा, डुमरियागंज, शाहपुर, इटवा, मझौवा और बिस्कोहर समेत कई स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है और ओवरटेक के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
चौड़ीकरण के बाद यातायात अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर कच्ची पटरी भी बनाई जाएगी, जिससे पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और किसानों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क से व्यापार, कृषि उपज के परिवहन और सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुर्गेश पटेल के अनुसार, दोनों स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव मुख्य अभियंता के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। स्वीकति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।