शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच साड़ी-धोती का वितरण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रमना (गढ़वा): झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को रमना प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा सह वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता ने की, जबकि संचालन अनुज चंद्रवंशी ने किया।
इस अवसर पर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष शांति देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और अधिकार की लड़ाई को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।
झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि दिशोम गुरु ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष शांति देवी ने सामाजिक न्याय, समानता और सेवा के उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में असहाय एवं जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। इस दौरान रमना के व्यवसायी संजय गुप्ता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहिर अंसारी ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।