
आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलटारी के पास सोमवार की रात डीजल और पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से अनियंत्रित होकर टकरा गया टक्कर लगने से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया ट्रांसफार्मर के निकले चिंगारी से टैंकर में आग लग गई टैंकर के आग लगे से टैंकर में फंसे तीन लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला और तीनों लोग जिंदा जल गए आग का गोला बने तीन लोगों की पहचान खलासी पातीराज चालक रामू यादव मुनीम प्रदीप यादव के रूप में हुई आग लगने से 20 फीट ऊंची आग की लपटे उठने लगी जिससे आसपास के गांव में खौफ छा गया लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी करीब 5 घंटे में मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया टैंकर डीजल आपूर्ति के लिए जीवनपुर होकर बिलरियागंज एक पेट्रोल पंप पर जा रहा था



