Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत साप्ताहिक भ्रमण कार्यक्रम में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस।

05 Aug 2026, 08:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260804 213407
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत साप्ताहिक भ्रमण कार्यक्रम में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस।

 

7 अगस्त से सिंगरौली में होगा अभियान का शुभारंभ 20 प्रमुख बिंदुओं पर अधिकारी करेंगे जमीनी समीक्षा।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली:  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में 7 अगस्त 2026 से  8  जनवरी 2027 तक अभियान चलाया जायेगा। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में अभियान की शुरुआत जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हारिया क्लस्टर से होगी। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत सिद्धकला, काम, सिद्धखुर्द, तियरा, टूसाखाड़, झाझी टोला, मकरोहर, सेमरिया, पिपरा, शासन, हर्रहवा, खम्हारिया, कुम्हिया, भाउखाड़ एवं भवरखोह को शामिल किया गया है। अभियान के तहत साप्ताहिक भ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का व्यापक स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा तथा जनसमस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 20 प्रमुख विषयों पर क्षेत्रीय निरीक्षण किया जाएगा। इसमें सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त लंबित शिकायतों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों, राजस्व संबंधी नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों, न्यायालयीन आदेशों के पालन, किसान आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी एवं आधार संबंधी लंबित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जल जीवन मिशन के तहत हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं का भी मौके पर सत्यापन किया जाएगा। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में कुपोषण की स्थिति, बच्चों के वजन एवं ऊंचाई का परीक्षण, स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन की गुणवत्ता, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य दुकानों का भी निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा।

 

भ्रमण के दौरान विभिन्न शासकीय परिसंपत्तियों, सड़कों, तालाबों, अमृत सरोवरों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, तहसील, पुलिस थाना, लोक सेवा केन्द्र, छात्रावास, औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों तथा खाद-बीज दुकानों, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, विद्यालयों सहित निजी प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं संबल योजना सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच की समीक्षा की जाएगी। भ्रमण के दौरान स्थानीय स्तर पर चिन्हित प्रमुख समस्याओं एवं जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!