पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, कार्यकर्ताओं में हर्ष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



.बेगु / चित्तौड़गढ़, 4 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश संगठन में भाजपा नेता एवं कपासन के पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर चित्तौड़गढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने जाट को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बद्रीलाल जाट लंबे समय से भाजपा संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया। इसके बाद वे कपासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। जाट चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक के चेयरमैन तथा डेयरी चेयरमैन के रूप में भी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इन दायित्वों के दौरान उन्होंने किसानों, दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर कार्य किया।
भाजपा नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, किसानों के बीच मजबूत संपर्क तथा लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव को देखते हुए उन्हें किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जाट के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेशभर में और अधिक मजबूत होगा। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका और प्रभावी होने की उम्मीद है।
नियुक्ति पर बद्रीलाल जाट ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर किसानों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
जाट की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।