सफाई अभियान व पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित, आचार्य शशिकांत मिश्रा व विनय कुमार केशरी को मिली नई जिम्मेदारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची छात्र क्लब ग्रुप (सामाजिक संस्था) की ओर से न्यू मधुकम, रातू रोड पिस्का मोड़ में स्वच्छता अभियान एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण मंच के संरक्षक शुभम चौधरी ने की। इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के रामगढ़ जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस, अवधेश शर्मा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, पिंटू शर्मा, रमेश मिस्त्री, श्रवण कुमार, जोगिंदर उरांव, नमिता देवी एवं कुमारी शीला सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार श्रेयांस ने सावन माह में लोगों से अपने घरों और मंदिरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा बोल बम कांवड़ियों का भव्य स्वागत करने की अपील की। वहीं रूपेश कुमार गुप्ता और जोगिंदर उरांव ने सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इस दौरान छात्र क्लब ग्रुप का विस्तार करते हुए रांची के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आचार्य शशिकांत मिश्रा को छात्र क्लब हरे राम हरे कृष्ण मंच का वरीय संरक्षक तथा समाजसेवी विनय कुमार केशरी को छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच का संरक्षक मनोनीत किया गया। संस्था ने दोनों से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के समापन पर सावन माह के दौरान पौधारोपण, पौधा वितरण, स्वच्छता अभियान तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।