ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 3 वांछित गिरफ्तार
4 बैट्री, 5 सोलर पैनल, 2 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद –
महराजगंज। थाना ठूठीबारी पुलिस ने मु0अ0सं0 109/26 से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 बैट्री, 5 सोलर पैनल, 2 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशानुसार ठूठीबारी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा अवैध तस्करी की रोकथाम में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज अंसारी पुत्र बाबूद्दीन अंसारी निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, चन्द्रशेखर साहनी पुत्र विनोद साहनी निवासी कटका, थाना निचलौल और बलराम दुबे पुत्र स्व. दिग्विजय दुबे निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से Eastman कंपनी की 4 बैट्री, PV POWER TECH कंपनी के 5 सोलर पैनल, 2 मोबाइल फोन और एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP56BH5970 बताया गया है, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।