
चोटीला में फॉलोअप ग्रामीण समस्या समाधान शिविरः चोटिला में ग्रामीणों को मौके पर मिली राहत, ग्रामीण हुए लाभान्वित।
रोहट कस्बे की चोटीला ग्राम पंचायत में बुधवार को फॉलोअप ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि चोटिला शिविर में राजस्व विभाग से जुड़े 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 1 नामांतरण और 3 फॉर्मर रजिस्ट्री के मामले भी निपटाए गए। शिविर में 8 जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। चिकित्सा विभाग की ओर से 6 लाभार्थियों को सेवाएं दी गईं, जबकि पशु विभाग ने 5 पशु मंगला लाभार्थियों को लाभान्वित किया। खाद्य विभाग ने 4 लोगों की ई-केवाईसी की। पंचायत राज विभाग की ओर से 1 विवाह प्रमाण पत्र, 4 जन्म प्रमाण पत्र और 1 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए।चोटीला शिविर में ठाकुर महान पराक्रम सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी रणवीर सिंह चारण, तहसीलदार दिलीप सिंह, पीईओ नीता पोरवाल धरम धारी, अरूणा चारण, ज्योति पटेल, आरआई वासुदेव सारस्वत, पटवारी सुखदेव भोचर, राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ सहायक डुंगर राम, प्रशासक अर्जुनलाल, वन रक्षक रतन लाल सारण, ए एन एम ललीता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।







