A2Z सभी खबर सभी जिले की
सारनाथ पुलिस को बड़ी कामयाबी: फिल्म बनाने के नाम पर 78 लाख की ठगी करने वाला शातिर मुंबई से गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सारनाथ पुलिस को बड़ी कामयाबी: फिल्म बनाने के नाम पर 78 लाख की ठगी करने वाला शातिर मुंबई से गिरफ्तार फिल्म बनाने के नाम पर लाखों रुपये की बड़ी धोखाधड़ी करने के मामले में वाराणसी की सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने करीब चार साल से फरार चल रहे शातिर आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोचा गया आरोपी
सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम काफी समय से धोखाधड़ी के इस मामले में वांछित आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सटीक सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी जसवंत (47 वर्ष) को वीरदेसाई रोड, कम्पाउंड अंधेरी, जिला बृहन्मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया। 2022 में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मुकदमा
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि 26 अप्रैल 2022 को रुस्तमपुर (थाना चौबेपुर) निवासी सुरेंद्र कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उनके भाई वीरेंद्र यादव की फर्म से फिल्म निर्माण के नाम पर झांसा देकर कुल 78 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।
तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 (अमानत में खयानत) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विस्तृत पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार सारनाथ पुलिस की सतर्कता से आरोपी मुंबई से धर दबोचा गया। बुधवार को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।