Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

06 Aug 2026, 03:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

Screenshot 20260806 092909 1अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

 

 

शक्ति समाचार- द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय शक्ति में पदस्थ वरिष्ठ स्टेनोग्राफर नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री कुमारी महिमा जायसवाल भागलपुर, बिहार में आयोजित होने वाली Rival of Anga International Open Rapid Rating Chess Tournaments 2026 – अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिता-पुत्री की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न्यायालय परिवार, खेल प्रेमियों एवं पूरे जिले में हर्ष का वातावरण है।

 

  • नवीन जायसवाल लंबे समय से शतरंज के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण से अनेक खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहे हैं। उनकी पुत्री महिमा जायसवाल ने भी कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पिता-पुत्री का एक साथ अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे शक्ति जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

 

इस अवसर पर न्यायालय कर्मचारी संघ जांजगीर एवं समस्त न्यायालय परिवार ने नवीन जायसवाल, उनकी पुत्री महिमा जायसवाल तथा उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, छत्तीसगढ़ एवं शक्ति जिले का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।

 

न्यायालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Screenshot 20260806 092909 1 1

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!